
संयुक्त संचालक ने संभाला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक का प्रभार
छतरपुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छतरपुर के महाप्रबंधक का प्रभार बुधवार शाम संयुक्त संचालक राजशेखर पांडे ने संभाल लिया। चंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के भूमि आवंटन में मनमानी पर महाप्रबंधक आशुतोष गुप्ता और प्रभारी प्रबंधक श्रीप्रकाश मिश्रा को दो दिन पहले सस्पेंड कर दिया था।श्री पांडे ने बताया कि चंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित कर सूक्षम्ता से जांच करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसी मामले में मनमानी के चलते दोनों अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह देखा जाएगा कि पूरा रिकार्ड कार्यालय में उपलब्ध है या नहीं इसके लिए नस्तियों का पंचनामा बनाया जाएगा। श्री पांडे ने बताया कि उद्यमियों का विश्वास बरकऱार रखने के लिए विभाग उन्हें समय पर सुविधाएं देना सुनिश्चित करेगा।









