
वहीं दूसरी ओर भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीसरी बार शपथ लिए जाने के उपलक्ष्य में मोटे के महावीर मंदिर में धार्मिक आयोजन किया। भाजपा ग्रामीण मंडल छतरपुर के संयोजक दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जिससे संपूर्ण भारतवर्ष के लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व धर्म प्रेमी है इसीलिए मंदिर में हवन-पूजन और राम धुन का धार्मिक आयोजन किया गया और आरती के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।







