Home छतरपुर बावड़ी, कुआं, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों में व्यापक सफाई करें: कलेक्टर

बावड़ी, कुआं, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों में व्यापक सफाई करें: कलेक्टर

Jeevan Ayurveda

तालाबों में जा रहे नालियों के पानी को रोकने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी आर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश मैदानी अमले को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डीएफओ सर्वेश सोलवानी, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह सहित समस्त जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, पीएचई, जल-जीवन मिशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने कहा कि 16 जून तक जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है, जिसे प्रभावी ढंग से सफल बनाने का कार्य करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर बड़े एरिये को चिन्हित कर प्लांटेशन के लिए फ्रूट फॉरेस्ट लगाएं। इसमें अच्छे किश्म के बड़े पौधों को रोपा जाए व ड्रिप तकनीकि का उपयोग जरूर करें। कलेक्टर ने बावड़ी, कुआं, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि तालाबों में नालियों के गंदे पानी को जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि एक बूंद भी गंदा पानी जल स्रोतों में न जाए। साथ ही तालाबों में किए जा रहे डिसिल्टिंग कार्य को मौके पर जाकर देखने और कार्य में मनरेगा के तहत लोगों को मजदूरी का कार्य दें। उन्होंने कहा ग्राम में मुनादी करवाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान अपने खेतों में तालाब से निकलने वाली मिट्टी को डलवाए। जिससे खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ने से पैदावार अच्छी हो और वह आथिक रूप से सशक्त बन सके।जर्जर भवनों को बारिश से पूर्व चिन्हित करेंकलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में बारिश के पहले नालियों की सफाई कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश आने के पूर्व ही जर्जर भवन इमारतों आदि को चिन्हित करें और बड़े अक्षरों में दीवारों पर लिखवाएं कि यह भवन जर्जर है। तदुपरांत बेदखली की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा इसका प्रचार प्रसार भी करें। कलेक्टर ने कहा सभी कार्य को पूरे फोकस के साथ करें। तालाबों में ज्यादा से ज्यादा मत्स्य पालन के संबंध में प्लान करें। उन्होंने कलश यात्राओं और निबंध प्रतियोगिताओं को कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को तैयारियां करने के लिए निर्देश दिए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here