
खजुराहो। मतंगेश्वर मंदिर में रविवार को अमावस्या के अवसर पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से शुरू हुआ भक्तों का आगमन देर शाम तक जारी रहा। बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने शिवसागर तालाब में स्नान कर भोलेनाथ को जल चढ़ाया और दान-पुण्य किया। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए खजुराहो पुलिस ने मंदिर और घाट पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। थाना प्रभारी सुरभि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। सीएमओ बसंत चतुर्वेदी और नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू अवस्थी) ने एक दिन पहले तालाब और घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित की, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कोई असुविधा न हुई।








