
वहीं दूसरी ओर जिले के नौगांव में सेवाकेंद्र की बहनों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को बहनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और वृक्षों का महत्व बताया गया। मनस्वी सिंह द्वारा भारत की महिमा पर आधारित नृत्य तथा अन्य नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा वृक्ष बनकर नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी गई। रमाशंकर मिश्रा ने प्रकृति को समर्पित कविता का पाठ किया और उनके द्वारा स्कूल प्रांगण में लगाए गए हजारों पौधों की जानकारी दी। बच्ची आराध्या सोनी ने पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पृथ्वी सिंह बुंदेला, तक्षशिला विद्यालय के प्राचार्य रमाशंकर मिश्रा, वैश्य महासम्मेलन के तहसील अध्यक्ष अतुल गुप्ता, पूर्व एसबीआई मैनेजर वीरभान, पत्रकार एवं मिशन ग्रीन नौगांव सदस्य भूपेंद्र रेजा, माया सर्वानी, घुवारा सेवा केंद्र प्रभारी बीके नीतू, बीके रीना आदि ने दीपक जलाकर यह संकल्प लिया कि वे सभी प्रकृति के पांच तत्वों को रक्षा करेंगे और पर्यावरण को सुरक्षित बनाएंगे।








