Home छतरपुर हार्टअटैक जैसी गंभीर स्थितियों में मरीज को मिलेगी राहत

हार्टअटैक जैसी गंभीर स्थितियों में मरीज को मिलेगी राहत

Jeevan Ayurveda

आधुनिक उपकरणों के साथ लैस होगा वार्ड

छतरपुर। छतरपुर के जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के तुरंत उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस क्रिटिकल केयर वार्ड को तैयार किया जा रहा है। 26 करोड़ की लागत से बनने वाले इस वार्ड में 100 बिस्तरों पर मरीज को इलाज देने की क्षमता होगी। वार्ड में हार्टअटैक, लीवर रोग, किडनी रोग, कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों वाले मरीजों का तात्कालिक इलाज किया जा सकेगा।जिला अस्पताल के एक हिस्से में पिछले 6 महीने से पीआईयू की देखरेख में 5 मंजिला इमारत का निर्माण चल रहा है। 26 करोड़ रूपए की लागत से इस आधुनिक इमारत में अस्पताल का क्रिटिकल केयर यानि गंभीर रोगों का उपचार होगा। इस वार्ड में वेंटीलेटर जैसे क्रिटिकल केयर उपकरण लगाए जाएंगे ताकि हार्टअटैक जैसे गंभीर मामलों में मरीज की तत्काल जान बचाई जा सके।गौरतलब है कि जिला अस्पताल पहले ही 300 बिस्तरों के साथ लगातार संचालित हो रहा है लेकिन अस्पताल पर मरीजों का अत्यधिक भार होने के कारण समय पर कई बार मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1500 मरीज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं जबकि यहां स्टाफ और संसाधन कम होने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। सामान्य उपचार के अलावा अस्पताल में अब तक गंभीर रोगियों के लिए उपचार की पर्याप्त सुविधा नहीं है। इस यूनिट के शुरू होने से लोगों को भविष्य में गंभीर रोगों में उपचार मिल सकेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here