Home छतरपुर बस स्टैंड गोलीकांड के शेष फरार आरोपी सोनू ढीमर को पकड़ा

बस स्टैंड गोलीकांड के शेष फरार आरोपी सोनू ढीमर को पकड़ा

Jeevan Ayurveda

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार छुरा जप्त

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने गंभीर अपराधों से संबंधित वांछित अपराधियों की धर पकड़ कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया है। दिनांक 7 मार्च 2024 को बस स्टैंड में लड़ाई झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची, पीडि़त को शीघ्र ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बस स्टैंड व नगर के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर साक्ष्य एकत्रित किए गए। फरियादी पीडि़त भीम उर्फ नंदू उम्र 32 साल निवासी मातवाना मोहल्ला छतरपुर की कथनों एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड विधान एवं एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में नामजद आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर एवं पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों में दबिश देकर घटना से संबंधित 6 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें आरोपी तालिब के कब्जे से एक 315 बोर की अद्धी एवं एक खाली कारतूस, टीपू उर्फ सुल्तान से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी, आरोपी नसीम के कब्जे से एक धारदार छुरा जप्त किया गया था, मोहम्मद आबिद उर्फ अलियर उम्र 35 साल निवासी बकायन खिड़की छतरपुर के पास से एक 315 बोर का कट्टा भी जप्त किया गया, साथ ही घटना से संबंधित आरोपी जफ्फू, मोनू पायलट उर्फ मोनू खान निवासी नजर बाग छतरपुर से अवैध पिस्टल एवं स्कूटी जप्त कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त हत्या के प्रयास की घटना के शेष आरोपी सोनू ढीमर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी सोनू के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध हथियार लोहे का छुरा जप्त किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here