Home छतरपुर सीमांकन और रिकॉर्ड सुधार के लिए परेशान हो रहा किसान

सीमांकन और रिकॉर्ड सुधार के लिए परेशान हो रहा किसान

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। अपने स्वामित्व की भूमि का सीमांकन कराने और रिकॉर्ड के अनुसार भूमि पर कब्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे आवेदक ने बताया कि वह लंबे समय से अधिकारियों को अपनी समस्या बताते आ रहा है लेकिन अभी तक उसकी सुनवाई नहीं हुई।
घुवारा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम देवपुर निवासी किसान छंदा बंसल ने बताया कि गांव में उसके स्वामित्व की भूमि है, जिस पर वह वर्षों से खेती करते आ रहा है। पूर्व में उसकी जमीन के आसपास स्थित अन्य जमीनों के मालिकों से उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने घुवारा तहसील को सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। तहसीलदार के आदेश पर आरआई, पटवारी ने सभी भू-स्वामियों से हस्ताक्षर तो कराए लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। छंदा के मुताबिक उसे रिकॉर्ड सुधार और सीमांकन का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक न तो सीमांकन किया गया और न ही रिकॉर्ड सुधार। छंदा के मुताबिक वह पूर्व में जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां गांव में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है, जिस कारण से पूरा परिवार दहशत में है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here