Home छतरपुर रैकवार समाज ने उतारी मां काली की आरती

रैकवार समाज ने उतारी मां काली की आरती

18
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला रैकवार समाज ने जवाहर मार्ग स्थित मां मंगला काली माता मंदिर में विजय पर्व को लेकर सुंदरकांड का पाठ और भजनों की प्रस्तुति के साथ-साथ महाआरती उतारी। जिला रैकवार समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप रैकवार पल्लीदादा, महामंत्री मुन्ना रैकवार के नेतृत्व में सर्व हित और राष्ट्र हित के लिए विजय पर्व के उपलक्ष्य में जवाहर मार्ग स्थित मंगला काली मंदिर में मंगलवार को शाम 6 बजे आधा सैकड़ा से अधिक सजातीय बंधुओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सुंदरकांड के पाठ का वाचन किया। शाम 6 बजे संपन्न हुए सुंदरकांड पाठ के पश्चात उपस्थित मातृशक्ति द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई तथा कन्याओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किए। इन धार्मिक कार्यक्रमों के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती का आयोजन भी किया गया। ———————-

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here