Home छतरपुर हार-जीत के दाव लगा रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

हार-जीत के दाव लगा रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

Jeevan Ayurveda

86 हज़ार रुपए नगद जब्त, एक आदतन अपराधी भी पकड़ा

छतरपुर। विगत रात्रि गश्त के दौरान करीब 1 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कंचनपुर में लोग पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना चंदला थाना सरवई, थाना बंसिया की एक संयुक्त टीम गठित की गई।गठित पुलिस टीम पृथक पृथक मार्गो से भेष बदलकर गांव की घेराबंदी कर संबंधित स्थान पर पहुंचे। एक खम्बे की रोशनी के नीचे आम रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुआ के फड़ सहित जुआ खेल रहे आरोपियों के पास से कुल 86 हजार रुपए नगद राशि बरामद हुई। जुआ खेल रहे आरोपी जाहर सिंह ग्राम कंचनपुर, विश्राम सिसोदिया, प्रशांत सिसोदिया, विजय सिसोदिया निवासी ग्राम कंचनपुर, राजेश पटेल ग्राम रमझाला, रामकेश पटेल ग्राम रमझाला, शिवम पटेल ग्राम बेनीपुर एवं सुरेश त्रिवेदी ग्राम बड़ेहा थाना सरवई को अभिरक्षा में लिया गया।अभियुक्तो के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्तो को धारा 41(1) जा.फौ. का नोटिस देकर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। पकड़े गए जुआरियों में जाहर सिंह ग्राम कंचनपुर पर अवैध शराब जैसे अपराध पूर्व से दर्ज हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अतुल झा, थाना प्रभारी बंसिया उप निरीक्षक सुरेंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक सुरविंद सिंह, आरक्षक कुलदीप, फूल, परशुराम, प्रवीण सिंह, छोटेलाल, कमल दीक्षित एवं थाना सरवई से आरक्षक राम प्रताप, अतुल एवं रोहित तथा थाना बंसिया से आरक्षक अमित शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here