Home छतरपुर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग ने बदले ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग ने बदले ट्रांसफार्मर

Jeevan Ayurveda


हरपालपुर। क्षेत्र के सरसेड गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। ग्रामीणों के गुस्से और ज्ञापन के दबाव में विभाग ने खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर बिजली सेवा को सुचारू किया।
बता दें कि गत सोमवार को भीषण गर्मी के बीच सरसेड गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों का आक्रोश बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा था। ग्रामीणों ने हरपालपुर बिजली वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता का घेराव कर 6 महीने से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की और ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
छतरपुर उप संभाग के सहायक अभियंता ह्रदेश चतुर्वेदी ने बताया कि सरसेड गांव में डीपी खराब होने की शिकायत मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए ओआईसी जितेंद्र प्रजापति को निर्देश दिए गए। 9 से 11 जून तक विभाग ने गांव में चार 25 केवी डीपी स्थापित कीं और एक खराब डीपी को ठीक किया। मौसम खराब होने के कारण कुछ देरी हुई, लेकिन अब बिजली सेवा सुचारू कर दी गई है। ग्रामीणों ने विभाग की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया और बिजली सेवा बहाल होने पर आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here