Home छतरपुर अज्ञात लड़की की कई  टुकड़ों के रूप में मिली लाश पुलिस जांच...

अज्ञात लड़की की कई  टुकड़ों के रूप में मिली लाश पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

9
0
Jeevan Ayurveda

परिजनों के द्वारा की गई पहचान, अबार मेले से हुई थी लापता
छतरपुर। पुलिस चौकी रामटौरिया अंतर्गत आने वाली ग्राम छुल्ला में एक अज्ञात लड़की की टुकड़ों में लाश मिली है। बमनौरा थाना प्रभारी मनोज गोयल एवं रामटौरिया चौकी राजेश कुमार तिवारी प्रभारी एवं फॉरेंसिक टीम ने पुलिस दल के साथ  घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय लड़की देवी अहिरवार यूपी के जिला ललितपुर तहसील महरौनी के ग्राम लुहर्रा गांव की बताई जा रही है। उक्त लड़की  देवी अहिरवार  कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ अबार माता मेला देखने आयी थी और 22 मई 24 को लापता हो गई थी। वहीं परिजनों के मुताबिक लड़की देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी जिस कारण लड़की मेले से लापता हो गई थी। लड़की के लापता होने की रिपोर्ट रामटौरिया चौकी में परिजनों द्वारा लिखाई गई थी। आज सुबह कुछ महिलाओं को छुल्ला गांव के पास रमन्ना हार में लड़की की लाश की लाश कई टुकड़ों में दिखी जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराई गई। लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की को किसी जानवर द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है। लड़की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी उसका खून भी सूख गया है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here