Home छतरपुर मतंगेश्वर मंदिर प्रांगण से विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वछता अभियान की कार्यशाला...

मतंगेश्वर मंदिर प्रांगण से विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वछता अभियान की कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Jeevan Ayurveda

खजुराहो। विगत 18 वर्षों से दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के अध्यक्ष पंडित सुधीर शर्मा द्वारा हर वर्ष जून के महीने मे पर्यावरण सप्ताह मनाया जाता है जिसमे प्राचीन मंदिरो तालाब, पेय जल के कुए आदि स्थानों पर  स्वच्छता अभियान तथा वृक्षारोपण किया जाता है। इसी श्रृंखला मे आज भगवान मतंगेश्वर मंदिर एवं झाड़ू वाले बाबा की समाधी के चारों तरफ फैली पॉलीथिन को हटाकर मंदिर प्रांगण की हाइजनिक सफाई की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने मतंगेश्वर महाराज मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी को हमारा खजुराहो स्वच्छ खजुराहो वलीन खजुराहो ग्रीन खजुराहो की शपथ दिलाई। विदित हो कि जी20 के समय खजुराहो के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं आशासकीय संस्थानों द्वारा 108 दिन का स्वछता अभियान चलाया था जिसके लिए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा द्वारा पंडित सुधीर शर्मा, अविनाश तिवारी तथा देवेंद्र चतुर्वेदी को सम्मानित कर स्वछता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर की उपाधि दी गई थी।
आज के स्वछता अभियान मे एसआईएस के कमांडर अखिलेश शुक्ला, श्री मतंगेश्वर निधि बैंक के मैनेजर विजय रजक, मजदूर संघ के वीरेंद्र सीगोत, ओशो विलेज आश्रम के स्वामी संदीप सोनी, राजू राजा, सोनू रजक, बाबा मिहीलाल अनुरागी, विकास दुवेदी, विकास कुशवाहा लड्डू रैकवार, हिमांशु शिवहरे आदि ने स्वयं सेवा की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here