Home छतरपुर ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

9
0
Jeevan Ayurveda

न मुआवजा मिला, न नौकरी, कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण
छतरपुर। गुरुवार को राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम सांदनी के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देते हुए गांव में लगाए जा रहे एनटीपीसी प्लांट के प्रबंधन पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर ग्रामीणों ने प्रबंधन द्वारा किए गए वादों को पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सांदनी निवासी आदित्य पटैरिया ने बताया कि जब गांव में एनटीपीसी प्लांट की स्थापना की जा रही थी जब प्रबंधन ने गांव के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देने तथा जिन लोगों की जमीनें अधिगृहीत की गई उन्हें उचित मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन आज तक न तो एनटीपीसी प्रबंधन ने नौकरियां दी हैं और न ही जमीनों का उचित मुआवाजा दिया गया है। आदित्य के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को 10 लाख से अधिक की मुआवजा राशि नहीं मिली है जबकि उनकी जमीनों की कीमत इससे अधिक थी। इसके अलावा गांव के किसी भी व्यक्ति को नौकरी भी नहीं दी गई है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे भोपाल जाकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here