
छतरपुर। जिला अस्पताल की पुलिस चौकी की जर्जर अलमारी को बदलवाने के निर्देश पिछले दिनों कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा सिविल सर्जन को दिए गए थे, लेकिन कलेक्टर के निर्देश का आज तक पालन नहीं हो सका है। आज भी पुलिस चौकी के महत्वपूर्ण दस्तावेज उसी जर्जर अलमारी में रखे हुए हैं। हालात यह हैं कि किसी भी दिन यह अलमारी धराशायी हो सकती है और उसमें रखे दस्तावेज खराब हो सकते हैं। बताया गया है कि इस क्षतिग्रस्त अलमारी के अलावा चौकी पुलिस के पास अन्य कोई संसाधन नहीं है, जिसमें चौकी के दस्तावेजों को संधारित किया जा सके। अलमारी की स्थिति इतनी दयनीय है कि चौकी में बैठने वाले पुलिस बल को भी इसके गिरने का डर सताता रहता है।








