Home छतरपुर आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बीती रात रोड पेट्रोलिंग के दौरान बमनी रोड के ढाबा के पास आदतन अपराधी दिनेश पुत्र बिहारी लाल चतुर्वेदी निवासी बड़ामलहरा के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दिनेश के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस भी जप्त किया गया है। उसके विरुद्ध छेड़छाड़, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 7 अपराध पहले से दर्ज हैं। दिनेश को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here