Home छतरपुर जमीनी विवाद में पूरे परिवार के साथ मारपीट

जमीनी विवाद में पूरे परिवार के साथ मारपीट

12
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा पीडि़त परिवार
छतरपुर। बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारौं निवासी प्रजापति परिवार ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। पीडि़त परिवार का यह भी आरोप है कि बमनौरा पुलिस द्वारा उनकी शिकायत नहीं ली जा रही है।
बारौं निवासी रामप्रसाद प्रजापति ने बताया कि गांव के मनोहर पाल और राजेश पाल से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। 30 मई की रात को उक्त दोनों जबरन उसकी जमीन पर जुताई का कार्य कर रहे थे और जब रामप्रसाद सहित उसके परिवार के लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो मनोहर तथा राजेश ने अपने एक अन्य साथी राजेश पाल गरखुवाँ के साथ मिलकर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। रामप्रसाद के मुताबिक वह घटना दिनांक को ही बमनौरा थाना गया था जहां पुलिस ने उसे सुबह 4 बजे तक बैठाए रखा। इसके बाद अगले दिन सुबह 8 बजे बुलाया और फिर से दिन भर बैठाकर रखा। इसके बाद पुलिस ने एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर उसे भगा दिया। पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर रामप्रसाद ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करवाने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here