
हरपालपुर। नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा आयोजित की गई 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग में भाग लेने वाली बेटियां अलग-अलग कार्यक्षेत्रों का प्रशिक्षण लेकर विविध कलाओं में पारंगत हुई हैं। शिविर में हर्बल ब्यूटी पार्लर की प्रभारी रानी सिंह और व्यवसायिक प्रशिक्षक प्रीति श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन के माध्यम से बेटियों को भविष्य में स्वरोजगार हेतु सक्षम बनने का प्रयास किया गया है।







