Home छतरपुर चबूतरे पर बैठे युवक के साथ दबंग ने की मारपीट

चबूतरे पर बैठे युवक के साथ दबंग ने की मारपीट

Jeevan Ayurveda

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, एसपी के पास पहुंचा पीडि़त

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा में एक युवक के साथ दबंग ने सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि वह दबंग के चबूतरे पर बैठ गया था। पीडि़त का आरोप है कि वह घटना की रिपोर्ट करने के लिए बमीठा गया था लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाई है।ग्राम पहरा निवासी करन अहिरवार ने बताया कि वह गांव के रणजीत सिंह बुंदेला के चबूतरे पर बैठ गया था, जिससे रणजीत सिंह बुंदेला नाराज होकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो रणजीत सिंह ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि रणजीत सिंह ने चप्पलों से करन को बुरी तरह पीटा है। करन का यह भी आरोप है कि मारपीट की शिकायत करने बमीठा थाना गया था लेकिन पुलिस ने यह कहते रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। करन ने मंगलवार को ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर आरोपी पर मामला दर्ज करवाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here