Home छतरपुर आल्हा जंयती पर युवा ने किया रक्तदान

आल्हा जंयती पर युवा ने किया रक्तदान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध योद्धा आल्हा महाराज की जयंती के अवसर पर शहर के एक युवा ने रक्तदान कर अनूठी पहल की है। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को रक्त की आवश्यकता थी। इस बारे में सूचना मिलने के बाद पूर्व में कई बार रक्तदान कर चुके युवा अरविंद ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और अपना रक्तदान उनके द्वारा आल्हा जयंती को समर्पित किया गया। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं है तथा हर युवा को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। अरविंद के रक्तदान से लाभान्वित हुए परिवार ने उनका आभार जताया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here