Home छतरपुर विवाद को रोकने गए युवक के साथ हुई मारपीट

विवाद को रोकने गए युवक के साथ हुई मारपीट

10
0
Jeevan Ayurveda

बिजली की चोरी को लेकर दो परिवारों में हो रहा था विवाद

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत छुई खदान इलाके में बीती रात दो परिवारों के बीच बिजली चोरी करने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जब एक व्यक्ति ने उक्त विवाद को रोकने का प्रयास किया तो विवाद कर रहे एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी। सिर में चोट लगने के कारण युवक घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।छुई खदान निवासी राजुल अनुरागी उम्र 32 वर्ष ने बताया कि मोहल्ले के राजेश अनुरागी और छोटा महाराज के बीच रात करीब 11 बजे बिजली चोरी करने को लेकर विवाद हो गया था। जब विवाद बढऩे लगा तो राजुल विवाद को रोकने की मंशा से पहुंच गया और दोनों पक्षों को रोकने लगा। इसी बात से नाराज होकर छोटा महाराज ने राजुल अनुरागी के साथ मारपीट कर दी। राजुल के मुताबिक छोटा महाराज ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद राजुल ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई और इसके बाद उसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here