
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया-झमटुली मार्ग पर पड़ी बालू पर बाइक फिसल जाने के कारण रिश्तेदारी में जा रहे मामा-भांजे घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पहाड़ी निवासी बारेलाल यादव उम्र 55 वर्ष अपने मामा शिवदयाल यादव उम्र 80 वर्ष के साथ रिश्तेदार के घर ग्राम सलैया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम करौंदा के पास सड़क पर पड़ी बालू के कारण बाइक फिसल गई और उक्त दोनों जमीन पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।









