Home डेली न्यूज़ शांति नगर में 33 केवी लाइन का विरोध, सुरक्षित मार्ग की मांग...

शांति नगर में 33 केवी लाइन का विरोध, सुरक्षित मार्ग की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे रहवासी

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर की शांति नगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 34 के रहवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर 33 केवी प्रस्तावित हाईटेंशन विद्युत लाइन के मार्ग में परिवर्तन की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने कहा कि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग आमजन की सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण है और इससे भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।
रहवासियों के अनुसार विद्युत विभाग गांधी आश्रम की बाउंड्री के समीप स्थित मुख्य गली से 33 केवी हाईटेंशन लाइन निकालने की तैयारी कर रहा है। यह मार्ग कॉलोनी का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के अलावा ट्रैक्टर, कार और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में हाईटेंशन लाइन गुजरने से किसी भी तकनीकी खराबी, स्पार्किंग या तार टूटने जैसी स्थिति में जन-धन की हानि हो सकती है।
ज्ञापन में रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित 33 केवी लाइन को गांधी आश्रम की बाउंड्री के अंदर अथवा किसी अन्य सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से डाला जाए। उन्होंने कहा कि इससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा और कॉलोनी के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। रहवासियों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं का समय रहते समाधान हो सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here