छतरपुर। दिनांक 19 मई 24 को रात्रि 10 बजे ग्राम चुरियारी के फरियादी रामप्यारे के घर में घुसकर बक्से में रखे नगद 45 हजार रुपए की चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी गयी थी।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शीघ्र ही चोर की तलाश कर चोरी हुई संपत्ति बरामदगी हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में थाना प्रभारी गौरीहार निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर एवं पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर संदेही विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर किशोर द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया एवं विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से 45 हजार नगद राशि बरामद की गई। विधि विरुद्ध किशोर के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक जीवनलाल प्रजापति, आर.अमित शर्मा, रामकिशोर, धर्मेंद्र यादव, विकास सिंह की मुख्य भूमिका रही।







