Home छतरपुर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मध्य प्रदेश शासन, उच्च न्यायालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 13 मई से 31 मई 2025 तक चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूल, कॉलेज और लोक परिवहन बसों की सघन जांच की। आज महोबा रोड पर अभियान के दौरान 13 लोक परिवहन बसों पर मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।  
अभियान में स्कूल बसों के लिए निर्धारित मानकों की जांच की जा रही है, जिसमें बस का रंग, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर, खिड़कियों पर ग्रिल, प्राथमिक चिकित्सा किट, और आग बुझाने का यंत्र शामिल है। ड्राइवरों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम पांच वर्ष के भारी वाहन चलाने के अनुभव की पुष्टि की जा रही है। इसके अलावा, बसों में स्पीड गवर्नर, आपातकालीन गेट, ब्रेक, हॉर्न, गियरबॉक्स, टायर, वैध बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, ड्राइवर-कंडक्टर का मेडिकल चेकअप और चरित्र सत्यापन भी जांचा जा रहा है। महोबा रोड पर लोक परिवहन बसों में कमियां पाए जाने पर 13 बसों पर चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here