Home छतरपुर बच्चों के आधार एवं समग्र में समान जन्मतिथि हो, कैंप लगाकर करें...

बच्चों के आधार एवं समग्र में समान जन्मतिथि हो, कैंप लगाकर करें सुधार: कलेक्टर

14
0
Jeevan Ayurveda

अतिक्रमण करने वालों को कलेक्टर ने कार्यवाही कर जेल भेजने के दिए निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर कॉजोल सिंह सहित एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरीय निकाय एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जी.आर. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों के अंदर एवं बाहर पेयजल एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो सरपंच एवं सचिव प्रशासकीय रूप से नहीं सुन रहे हैं उनके खिलाफ सस्पेंशन की कार्यवाही का प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने खनिज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से खनिज गतिविधियों पर सख्त कार्यवाहियां की जाएं। साथ ही रेलवे टैऊक के पास जो क्रेशरें संचालित हैं उनकी जांच करें और नियमानुसार दूरी नहीं मिलने पर सील करें। उन्होंने नगरीय निकायों को नालियों की सफाई कराकर किनारों पर जालियां लगाने के निर्देश दिए। ताकि कचरा नालियों में न जाए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं और एक बार अतिक्रमण हटाने के बार फिर से अतिक्रमण कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजें। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्यवाही संयुक्त रूप से करें और जिसके नमूनें फैल हो उनकी दुकान को तत्काल सील करें। उन्होंने राजस्व वसूली के भी निर्देश दिए।जिले में आधार केन्द्र बढ़ाने के निर्देशकलेक्टर ने हर मोड़ बरगत का पेड़ अभियान में प्लांटेशन की तैयारी करने एवं तालाबों के गहरीकरण कार्य को प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने छात्रवृत्ति के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि जिन बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनने बांकी है। उन्हें तत्काल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीईओ शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश दिए कि जिन बच्चों के आधार एवं समग्र आईडी में सुधार, ईकेवायसी आदि कार्य नहीं हुआ है मिशन मोड में कैंप लगाते हुए करें। कलेक्टर ने कहा जिन बच्चों के जन्म प्रमाण बनने हैं, तहसीलदार कैंप लगाकर प्राथमिकता के आधार पर बनाएं। कलेक्टर ने जनपद एवं निकायों को निर्देश दिए कि बॉयोमेट्रिक मशीनें खरीदें और हर पंचायत एवं वार्ड में मशीन उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा जीआरएस को आधार ऑपरेटर का टेस्ट दिलवाएं। जिससे ग्राम स्तर पर और आधार केन्द्र बढ़ाए जा सकें। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जो निजी कॉलेज तीन दिवस में स्कॉलरशिप के फॉर्म नही भेजें। उनकी मान्यता समाप्ति प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कोर्ट से संबंधित लंबित प्रकरणों में समयानुसार जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।महिलाओं को इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबिंग कार्य की टै्रनिंग के निर्देशकलेक्टर ने टीएल प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को समय से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शिकायतों को प्रति दिन अटैण्ड करें। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को शिकायतों के कम निराकरण में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य विभाग से जुड़ी शिकायतों में एसडीएम को जांच करते हुए सेल्समैन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही जनपद सीईओ को सीएमओ को यूडीआईडी के रजिस्ट्रेशन जारी के निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यागों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। आईटीआई प्राचार्य को निर्देश दिए कि महिलाओं को इलैक्ट्रीशिय एवं प्लंबिंग कार्य में दक्ष्य बनाने के लिए ट्रैनिंग दें। जिससे उन्हें गांव में रोजगार दिया जा सके।दिसंबर 2024 तक नल जल पाइप लाइन कार्य पूर्ण करने के निर्देशकलेक्टर श्री जी.आर. ने जनपद सीईओ निर्देश दिए कि नल जल के लिए जो पाइप लाईन डाली जा रही है वह गुणवत्तापूर्ण रहे। साथ ही जल जीवन मिशन एवं पीएचई अधिकारी को निर्देश दिए कि इस दिसम्बर 2024 तक कार्य को मिशन मोड में करते हुए पूर्ण करें। उन्होंने कहा एक भी गांव छूटे नहीं इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने एसडीएम को लगातार नल जल कार्य की प्रगति बढ़ाने के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जीएम जल जीवन मिशन को निर्देश दिए कि जहां पानी की टंकियां बनाई जा रहीं है। उनके पास ही छोटा गार्डन बनाएं।ग्राम गढ़ा में मूलभूत सुविधाओं का अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देशकलेक्टर ने ग्राम गढ़ा में श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर परिषद का प्रस्ताव भेजने के निर्देश देते हुए कहा संबंधित विभाग निरीक्षण कर वहां पेयजल, हाईमस्ट लाइट, स्वच्छता इत्यादि मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करें। साथ ही दुकानों की आपस में दूरी निर्धारित कराएं और फायर सेफ्टी की जांच करें। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजें।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here