
छतरपुर। राष्ट्रीय वृद्ध जन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में वृद्ध जनों के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया जहां एक ही जगह पर बुुजुर्गों के लिए संपूर्ण तरह की बीमारियों का उपचार किया गया है।फिजियोथैरेपिस्ट नेहा खरे ने बताया कि एमपीएससी योजना के तहत उक्त शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। इस शिविर के माध्यम से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले वृद्धजनों के लिए एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के मेडिसिन डॉक्टरों द्वारा वृद्धजनों का उपचार किया गया एवं उनकी जांचें की गईं। उन्होंने बताया कि वृद्धजनों में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य बीमारियां आमतौर पर रहती हंै जिसके लिए उन्हें यहां वहां भटकना पड़ता है। शिविर के माध्यम से वृद्धजनों को उचित सलाह, मार्गदर्शन एवं जांचें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस उम्र में बुजुर्ग व्यक्ति कन्फ्यूज रहते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। सरकार का उद्देश्य है कि वृद्धजनों को भटकना न पड़े और एक ही जगह उनका संपूर्ण उपचार हो सके। वहीं एनसीडी क्लीनिक के प्रियांक गुप्ता ने कहा कि यह शिविर वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यहां पर सभी तरह के चेकअप नि:शुल्क किए जा रहे हैं और लगभग 50 से अधिक मरीजों का चेकअप हो चुका है अन्य मरीजों का डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।







