छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. के निर्देशन में 15 मार्च प्रात: 10 बजे से शासकीय आई.टी.आई. छतरपुर में निजी कंपनी द्वारा कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें आवेदन करने के लिए 24 वर्ष आयु के महिला एवं पुरूष जिन्होंने इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा किया हो एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण हो सम्मिलित कर हो सकते हैं।








