
छतरपुर। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा एलएचओ भोपाल के तत्वावधान में मन्नत सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्रसाल चौराहे पर एक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया।
इस नाटक के माध्यम से साइबर हमले के तरीके तथा इससे बचने के उपायों का सुन्दर मंचन किया गया। साइबर हमले से बचने के लिए अज्ञात स्रोत से प्राप्त एसएमएस कॉल तथा वीडियो कॉल को बिल्कुल अटेण्ड नहीं करना चाहिए।
यूपीआई से पैसा प्राप्त करने के लिए अपना पिन शेयर नहीं करना चाहिए तथा अन्य सावधानियों को नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में एनजीओ की ओर से जॉय बधावन तथा उनकी टीम ने नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया। स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मुख्य प्रबंधक राजीव तिवारी तथा जीपी सोनी मौजूद रहे।








