Home छतरपुर चन्द्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर किया जा रहा अवैध कब्जा

चन्द्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर किया जा रहा अवैध कब्जा

Jeevan Ayurveda

महाप्रबंधक से शिकायत फिर भी चल रहा बेरोकटोक निर्माण कार्य
छतरपुर। शहर के समीप औद्योगिक क्षेत्र चन्द्रपुरा में उद्योग लगाने के लिए भूखण्ड आवंटित किए गए थे। कई भूखण्ड धारक सड़क पर ही कब्जा करने में जुट गए हैं। महाप्रबंधक से शिकायत करने के बावजूद अवैध कब्जा रोके जाने के कोई प्रयास नहीं किए गए। वहीं कलेक्टर से भी इस संबंध में शिकायत कर तत्काल सड़क पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। कलेक्टर को शिकायती आवेदन देते हुए अवगत कराया गया कि चन्द्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड क्रमांक 3 व 12 के बीच से भूखण्ड क्रमांक 9 व 8 तक विभाग द्वारा 18 मीटर चौड़ी आम रास्ता निर्धारित की गई थी लेकिन भूखण्ड क्रमांक 10 का उद्यमी इस सड़क पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहा है। नगर तथा ग्राम निवेश से 2010 में स्वीकृत नक्शा के अनुसार इस 18 मीटर रास्ता के उत्तर दिशा में भूखण्ड क्रमांक 9,10,11,12 है तथा दक्षिण दिशा में भूखण्ड क्रमांक 3 से 8 स्थित है। हाल ही में उद्योग विभाग द्वारा चूना डालकर 18 मीटर आम रास्ता चिन्हित किया गया था लेकिन भूखण्ड क्रमांक 10 का उद्यमी इसी निर्धारित क्षेत्र में निर्माण कार्य कराने में जुटा है। जेसीबी से पिलर के गड्ढे खोदे गए हैं। बेरोकटोक चल रहे निर्माण कार्य की शिकायत कलेक्टर से करते हुए तत्काल कार्य रूकवाने की मांग की गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि महाप्रबंधक आशुतोष गुप्ता को इस संबंध में अवगत कराया गया फिर भी उनके द्वारा ठोस कदम न उठाया जाना यह दर्शाता है कि उनकी भी इस निर्माण कार्य में मौन स्वीकृति है। यदि ऐसा नहीं है तो वे कौन सी परिस्थितियां हैं जिनकी वजह से निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा। शिकायत करने वालों में सौरभ शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, दिनेश पाठक, पंकज मोदी, जगतनारायण, पंकज त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here