Home छतरपुर ओवरलोड पिकअप पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

ओवरलोड पिकअप पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत चौपरिया-बिजावर रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क से उतरने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप पलटने से उसमें सवार लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें बड़मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा के पास चौपरिया-बिजावर रोड पर बक्स्वाहा क्षेत्र के निमानी और कंजरा गांव के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर खटोला माता मंदिर जा रहे थे तभी बिजावर रोड पर शाम लगभग 5 बजे अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया जिसमें सवार लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल बक्स्वाहा क्षेत्र के निमानी और कंजरा गांव के बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है वहीं मामूली घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा में किया जा रहा है। घायलों में गेंदाबाई आदिवासी 61 वर्ष, दीपक सौंर एवं उनकी पत्नि जुबीना आदिवासी, कूरा आदिवासी, किशोरी आदिवासी, बबली आदिवासी, कमलेश आदिवासी सहित 25 लोग पिकअप वाहन में सवार थे। वाहन में सवार लोगों का कहना है कि पिकअप चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here