Home क्राइम अवैध संबंधों के चलते पत्नि ने करवाई पति की हत्या, पुलिस ने...

अवैध संबंधों के चलते पत्नि ने करवाई पति की हत्या, पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

8
0
Jeevan Ayurveda

मृतक की पत्नि, उसका पे्रेमी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। दिनांक 5 मई 2024 को थाना प्रकाश बम्होरी पुलिस को ग्राम मुड़हरा के कुएं में बोरे में भरे मृत शरीर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुएं से बंद बोरे को बाहर निकलवाकर खोलकर चेक किया गया।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने घटना स्थल पर पहुंचकर सुपरविजन किया एवं टीम गठित कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य एकत्रित कर अतिशीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अंधे कत्ल का खुलासा किया।गठित पुलिस टीम, एफएसएल टीम एवं तकनीकी टीम ने कुएं से बंद बोरे से निकले शव, घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये। मर्ग कायम कर शव की शिनाख्ती की गई। मर्ग की जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक का शव मोहन प्रजापति ग्राम कटेरा जिला झांसी उत्तर प्रदेश के होने की पुष्टि हुई। मृतक के परिजनों के कथनों के आधार पर थाना प्रकाशबम्होरी में हत्या, साक्ष्य मिटाने की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु डीआईजी ललित शाक्यवार ने 20 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की।थाना प्रभारी प्रकाश बम्होरी उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एकत्रित भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य के अनुसार संदेही को हिरासत में लिया गया। संदेही शैलेश नागायच उम्र 37 वर्ष ग्राम कटेरा जिला झांसी उत्तर प्रदेश मृतक के गांव का निवासी है। मृतक पहले शैलेश का ट्रैक्टर चलाता था एवं मृतक की पत्नी से पिछले 3 वर्षों से अवैध संबंध थे। मृतक मोहन प्रजापति को शंका हो गई थी एवं घर में विवाद होता रहता था। मृतक मोहन प्रजापति गुजरात राज्य में मजदूरी करता था। अप्रैल माह में वह ग्राम कटेरा आया हुआ था। दिनांक 17 अप्रैल 2024 को वह गुजरात जाने के लिए घर से निकला। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी शैलेश को सुनियोजित तरीके से जान से मरवाने हेतु उसके जाने के रूट को बताया गया।अभियुक्त शैलेश की ससुराल ग्राम मुड़हरा में है। उसने अपने साले बाबू उर्फ विष्णु निवासी ग्राम मुड़हरा थाना प्रकाश बम्हौरी एवं साले के रिश्तेदार आशीष पचौरी निवासी ग्राम सुकोरा थाना कबरई जिला महोबा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मृतक को आशीष एवं बाबू अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम मुड़हरा ले गए जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक मोहन प्रजापति के शव को काले बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया।योजना बनाकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी शैलेश नगायच एवं शैलेश के रिश्तेदार बाबू उर्फ विष्णु निवासी ग्राम मुड़हरा थाना प्रकाश बम्होरी एवं आशीष पचौरी निवासी ग्राम सुकोरा थाना कबरई जिला महोबा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में उप निरी सतेंद्र यादव थाना प्रभारी प्रकाश बम्होरी, उप निरी राजेंद्र जाटव थाना प्रभारी जुझारनगर, उप निरीक्षक संदीप खरे साइबर सेल प्रभारी, रामाप्रसाद, प्रआर सुनील अरजरिया, आर अमर सिंह, राहुल यादव, अजहर, विकास सिंह, हरिपाल, पवन, छोटेलाल, छत्र प्रकाश, चालक हरिशरण, एफएसएल से प्रधान आरक्षक मलखान सिंह, साइबर सेल से संदीप तोमर एवं धर्मराज की मुख्य भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here