
छतरपुर। ग्राम रामपुरा के पंचायत भवन में डॉ श्वेता गर्ग सीनियर पैथोलॉजिस्ट एवं कैंसर जाँच विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण लगाया गया। रक्त परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर में 150 महिलाओं एवं पुरुषों की जाँच की गई और मौसमी बीमारी की दवाइयाँ भी दी गई। वहीं ग्रामीणों को समय-समय पर जांच करवाना, किसी भी बीमारी को शुरुआती अवस्था में भी नजऱअंदाज़ न करना और रक्तदान करने के फ़ायदे जैसे विषयों पर डॉ श्वेता गर्ग द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विशेष तौर पर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुख का कैंसर ) के बारे में, एचपीवी वैक्सीन और पैप स्मीयर टेस्ट के बारे में भी जानकारी दी गई, और 25 महिलाओं का पैप स्मीयर टेस्ट भी किया गया।







