Home छतरपुर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का हुआ भव्य स्वागत

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का हुआ भव्य स्वागत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरुवार को जिले प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का जगह-जगह कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय के आकाशवाणी तिराहे पर जिला सहकारी बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों के शोर के बीच उन्हें पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य कई स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सभी के स्वागत को स्वीकार करते हुए सहकारिता मंत्री अपने निजी वाहन से बागेश्वर धाम पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में माथा टेकने के उपरांत यहां चल रहे महोत्सव में सहभागिता की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here