Home छतरपुर फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों का दल औद्योगिक भ्रमण के लिए रवाना

फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों का दल औद्योगिक भ्रमण के लिए रवाना

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्राध्यापकगण एवं प्रतिभावान छात्रा-छात्राऐं औद्योगिक भ्रमण के लिए भोपाल एवं पचमढ़ी के लिए रवाना हुये। इस औद्योगिक महत्व से रूबरू कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी भोपाल के मंडीदीप में स्थित बायोटेक औद्योगिक संस्थान का अवलोकन करेंगे तत्पश्चात पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे और वहां पर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल का भी अवलोकन करेंगे। इस शैक्षणिक भ्रमण में फार्मेसी विभाग के 50 विद्यार्थियों के साथ विभागाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह बुंदेला, सहायक प्राध्यापक राममिलन विश्वकर्मा, सौरभ खरे, कीर्ति अहिरवार एवं धीरेन्द्र भारती भी गये। छात्रा-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए विश्वविद्यालय के उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि छात्रों को नियमित शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य यही है कि छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करें तथा छात्रों में ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से निश्चित ही विशेष अनुभूति जाग्रत होती है जिससे वे अपने ज्ञान का प्रसार करते हैं। विश्वविद्यालय के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. शिवेन्द्र सिंह परमार ने शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है और छात्र प्रायोगिक विधि द्वारा अपने ज्ञान में वृद्धि करते हैं। युवा वर्ग के लिए भ्रमण शिक्षा का प्रमुख अंग है। अत: समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण होते रहना चाहिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here