Home छतरपुर भव्य रैली से हुआ संभागीय युवा उत्सव का आगाज़

भव्य रैली से हुआ संभागीय युवा उत्सव का आगाज़

8
0
Jeevan Ayurveda

एमसीबीयू में पहले दिन हुईं 12 विधाओं की स्पर्धाएं
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर में तीन दिवसीय संभागीय (अन्तरजिला स्तरीय) युवा उत्सव का आगाज यूनिवर्सिटी परिसर में एक भव्य रैली के आयोजन के साथ हुआ। रैली के पश्चात युवा उत्सव का उद्घाटन  विधायक ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य तथा कुलपति प्रो शुभा तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में शास. गल्र्स कॉलेज  छतरपुर के प्राचार्य डा एलएल कोरी उपस्थित रहे। मीडिया समिति के संयोजक डा एसपी जैन एवं सदस्य एनके पटेल के अनुसार  डा जेपी शाक्य के संयोजन में सुबह साढ़े नौ बजे रैली निकाली गई। इस भव्य रैली  का शुभारंभ रजिस्ट्रार यशवंत सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली में सागर संभाग के सभी जिलों के प्रतिभागी कलाकार, युवा उत्सव समिति, प्राध्यापकगण, यूनिवर्सिटी स्टाफ, एनसीसी, एनएसएस के वालेंटियर एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे। यह आकर्षक रैली यूनिवर्सिटी परिसर से पुलिस लाइन मार्ग होते हुए शताब्दी हाल परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में शताब्दी हाल प्रांगण में युवा उत्सव का उद्घाटन समारोह विधायक ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य तथा कुलपति प्रो शुभा तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में  डा एलएल कोरी, प्राचार्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रति कुलपति डा डीपी शुक्ला, कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल, डीएसडब्ल्यू डा आरके पांडेय, युवा उत्सव प्रभारी डा ममता बाजपेई, डीसीडीसी डा ओपी अरजरिया उपस्थिति रहे। मुख्य अतिथि विधायक ललिता यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यहीं से पढ़े और यहीं पर आज अतिथि के रूप में हैं। यहां के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मैं विद्यार्थियों के कहना चाहती हूं कि युवा उत्सव उत्साह के साथ मनाए। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो शुभा तिवारी ने अपने उद्बोधन में   कहा कि युवा उत्सव रचनाधर्मिता का प्रतीक है।हमारे अंदर बह रहे आनन्द का प्रतीक है। हम आपके अंदर कुछ न कुछ रचने, गढऩे की क्षमता है। अनुशासित जीवन के साथ आप नित्य नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर डा एलएल कोरी ने भी संबोधित किया। डीएसडब्ल्यू डा आरके पांडे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा. बीएस परमार ने किया।
तीन दिवसीय युवा उत्सव के पहले दिन 17 जनवरी को न्यू वॉटनी हॉल में वादन (परकुशन एवं नॉन परकुशन) डॉ अर्चना जैन के संयोजन में,न्यू बॉटनी हॉल में एकल गायन (सुगम, पाश्चात्य एवं शास्त्रीय) डॉ मुक्ता मिश्रा  के संयोजन में, विश्वविद्यालय सभागार में प्रश्न मंच डॉ पीके खरे के संयोजन में, कर्मशिला भवन स्थित चित्रकला विभाग में स्पॉट पेंटिंग डॉ एस के छारी के संयोजन में, चित्रकला विभाग में क्ले मॉडलिंग डॉ अर्चना चौहान के संयोजन में,  जॉली हॉल में वाद विवाद स्पर्धा डॉ गायत्री बाजपेई के संयोजन में, आलेख भवन में वक्तृता स्पर्धा डॉ ओ पी अरजरिया  के संयोजन में सम्पन्न हुई। शताब्दी हॉल परिसर में मिमिक्री स्पर्धा  एवं स्किट स्पर्धा  डॉ के एल पटेल के संयोजन में सोल्लस सम्पन्न हुई। युवा उत्सव के दूसरे दिन  आज 11 नवंबर को समूह गायन (भारतीय एवं पाश्चात्य), पोस्टर निर्माण, कार्टूनिंग, एकांकी, मूक अ  भिनय तथा रंगोली विधाओं की स्पर्धाएं होंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here