Home छतरपुर दुष्कर्म कर गला दबाकर की गई युवती की हत्या

दुष्कर्म कर गला दबाकर की गई युवती की हत्या

Jeevan Ayurveda

पुलिस ने जल्द खुलासा का किया दावा
छतरपुर। लवकुशनगर पुलिस अनुविभाग अंतर्गत गोयरा थाना के कस्बा में स्थित पहाड़ी में एक युवती की अर्धनग्र अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। दो दिन पहले घर से निकली युवती लापता हो गई थी। मंगलवार सुबह उसकी लाश पहाड़ी से बरामद हुई। प्रथम दृष्टया सामूहिक दुराचार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस ने हत्याकाण्ड से जल्द पर्दा उठाने की बात कही है। युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन, एफएसएल टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण गोयरा पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण किया।
गोयरा कस्बा में रहने वाली युवती पांच बहिनों में तीसरे नंबर की थी। 6 मई को रात में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तब परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुट गए। रात में तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्य सुबह का इंतजार करने लगे। सुबह किसी ने बताया कि उनकी लड़की का शव पहाड़ी में पड़ा है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दुष्कर्म तथा हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्र बताते हैं कि घटना स्थल के पास युवती का मोबाइल मिला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकाण्ड का खुलासा होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here