Home क्राइम नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत शुक्लाना मोहल्ले की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दोपहर लगभग एक बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।जानकारी के अनुसार अदिति उर्फ आरती रैकवार पिता स्व. मैयादीन रैकवार उम्र 13 वर्ष ने घर में ही दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने बताया कि जब अदिति ने फांसी लगाई तब मां काम पर गयी थी और घर पर कोई नहीं था। अदिति का किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। अब उसने फांसी क्यों लगाई है इसकी जानकारी नहीं लग सकी। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here