Home छतरपुर पांच दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

पांच दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

Jeevan Ayurveda

समापन संध्या में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं के बिखेरे अनोखे रंग
छतरपुर। ब्रह्माकुमारीज नौगांव सेवाकेंद्र द्वारा पांच दिवसीय समर कैंप के समापन मौके पर प्रतिभागी बच्चों को ईश्वरीय सौगात देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। राधिका गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समर कैंप से बच्चों ने डांस के साथ-साथ गीत-संगीत, योग ध्यान के अनुभवों को सांझा कर सभी के मन को आनंदित कर दिया।
समर कैंप  समापन  के सफल आयोजन में खजुराहो से पहुंची ब्रह्माकुमारी विद्या बहन, हरपालपुर से आशा बहन, भंवर राजा, पृथ्वी सिंह बुंदेला एवं माया सरवाणी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, एसबीआई ब्रांच मैनेजर हरपालपुर आशीष वर्मा, समाजसेवी भावना पाठक एवं तृप्ति कटहल ने अपने विचार रखते हुए बच्चों को अपनी शुभ भावनाएं और शुभ प्रेरणायें दी।
इस मौके पर खजुराहो से पधारी बीके विद्या बहन ने कहा कि बच्चों में अच्छे गुणों और संस्कारों का बीज बोने का यह सही समय है। इस समय उनके अंदर लचीलापन होता है। सच्चे अर्थों में व्यक्तित्व का निर्माण और जीवन को दिशा देने का काम इसी उम्र में हो सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया में बच्चे अपना कीमती समय नष्ट कर रहे हैं। अभिभावक और शिक्षक चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे नैतिक मूल्यों से संपन्न समर कैंप बच्चों के चरित्र विकास में मदद करेंगे। मंच का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी रीना बहन ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here