Home छतरपुर श्रीरामघाट से जटाशंकर धाम तक निकाली जा रही पदयात्रा

श्रीरामघाट से जटाशंकर धाम तक निकाली जा रही पदयात्रा

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हर वर्ष की तरह इस बार भी बैशाख माह में झमटुली पंचायत के श्रीरामघाट धाम से जटाशंकर तक की 45 किलोमीटर पदयात्रा की शुरुआत हो गई है। सुख-समृद्धि और मंगलकामना के साथ निकली यह यात्रा गुरुवार को अमरोनिया तक पहुंची। झमटुली गांव के ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, माताएं और बहनें इस पदयात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हैं। यात्रा के प्रमुख आकर्षण सरपंच प्रतिनिधि राजू पटेल हैं, जो लगातार दण्डवत करते हुए चल रहे हैं और शनिवार की सुबह जटाशंकर धाम पहुंचकर भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन-कीर्तन, नृत्य और जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह यात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक बन चुकी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here