
सीएमओ के निर्देश पर लोगों को किया गया जागरूक
खजुराहो। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद खजुराहो क्षेत्र में गुरूवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्बंध में विगत कई दिनों से लोगों को जागरूक किया जा रहा था जिसके संबंध में चालानी कार्यवाही की गई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक में स्ट्रो, थर्माकोल एवं प्लास्टिक के ग्लास, कटोरी, पॉलीथिन आदि की जब्ती की गई। दुकानदारों पर दो हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई। वहीं दुकानदारों को समझाया गया कि अतिक्रमण करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर पुन: चालानी कार्यवाही की जायेगी। नगर परिषद की ओर से सुरेन्द्र खरे, आदित्य सिंह, सत्यम शुक्ला, सुनील चौरासिया, मानसिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








