छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊजरा में पुरानी दुकानदारी की रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ बीते दिन कुछ लोगों ने रंजिश के चलते संदीप यादव 35 वर्ष पुत्र जगदीश यादव को घेर लिया और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल संदीप यादव को जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।










