
नगर में लगने वाले जाम की समस्या के बारे में लोगों पूछा
हरपालपुर। एसपी अगम जैन ने हरपालपुर थाना पहुँच कर थाने का निरीक्षण कर थाना प्रभारी से अपराध संबंधी जानकारी ली।
एसपी अगम जैन द्वारा थाना निरीक्षण पश्चात नगर में पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान एसपी जैन ने लोगों से उनकी परेशानियों एवं पुलिस के उनके प्रति व्यवहार को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही नगर में जाम की समस्या के बारे में सड़क किनारे फुल्की का ठेला लगाने वाले दुकानदारों से जानकारी ली। एसपी श्री जैन ने थाने से पैदल रेलवे क्रॉसिंग तक भ्रमण किया। यहां लगने वाले जाम के बारे उपस्थित लोगो से चर्चा की।
उन्होंने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने लोगों से सहयोग करने की बात कही। लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं एसपी अगम जैन द्वारा आम लोगों से संवाद कर नशे की लत से बचने की अपील की गई। इसके बाद एसपी ने काकुनपुरा चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी चंचलेश मरकाम, टीआई राकेश साहू सहित पुलिस बल मौजूद रहा।








