Home छतरपुर हिन्दुओं को जोडऩे महाभण्डारे का आयोजन

हिन्दुओं को जोडऩे महाभण्डारे का आयोजन

12
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर के कुछ युवाओं के द्वारा हिन्दुओं को जाति की भावना से ऊपर उठकर सनातन की एक भावना के माध्यम से जोडऩे एवं सनातनी परंपराओं के प्रचार-प्रसार के लिए हर सप्ताह मंगलवार को विभिन्न मंदिरों में भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। हिन्दू जोड़ो संगठन नामक इस संस्था के द्वारा विगत एक वर्ष में निरंतर जिले के प्रमुख मंदिरों जैसे हनुमान टौरिया, खड़े हनुमान मंदिर, जानराय टौरिया मंदिर, बागेश्वर धाम, बालाजी मंदिर में भण्डारे का आयोजन कराया जाता रहा। एक वर्ष पूर्ण होने पर इस संगठन ने 30 अप्रैल को शहर के मोटे के महावीर मंदिर में एक भव्य महाभण्डारे का आयोजन किया जिसमें शहर के अनेक नागरिकों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं के द्वारा एक वर्ष पूर्व 51 भण्डारे का संकल्प लिया गया था जो 30 अप्रैल को पूर्ण हो गया है इसलिए युवाओं ने मोटे के महावीर मंदिर में समापन के आयोजन पर हवन-पूजन एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन भी किया।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here