
यूरो को भारतीय रूपए में बदलने के नाम पर की गई ठगी
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जब दोपहर लगभग 12 पश्चिमी मंदिर समूह के मुख्य प्रवेश द्वार पर इटली से आई एक युवती से एक युवक ने 100 यूरो लेकर भारतीय रुपयों में बदल कर लाने का झांसा दे डाला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इटली की लीजा अपने हमवतन दोस्त आंद्र्ए के साथ ग्वालियर से ट्रेन से आ रहे थे तभी उनकी मुलाकात रूद्राक्ष की माला पहने धार्मिक प्रवृत्ति के दिखने वाले आंशिक दिव्यांग राघव शर्मा से हुई जो उनके साथ खजुराहो आया इस दौरान राघव शर्मा ने विदेशी पर्यटकों को रास्ते में पीने के पानी की बोतलें अपने पैसों से खरीदकर दी,और उनका विश्वास जीता,खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रवेश टिकिट लेने हेतु विदेशी युवती लीजा ने 100 यूरो निकाले और उन्हें लगभग 10 हजार भारतीय रुपयों में बदलवाने के लिए पूछने लगी तो ग्वालियर से साथ आए राघव शर्मा मो.8109993647ने कहा कि वह अभी बदलवाकर ले आएगा,इतना कहकर राघव शर्मा यूरो लेकर मौके से ई रिक्शा लेकर गया तो फिर वापिस नहीं आया। जब उक्त युवक एक घंटे तक वापिस नहीं आया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद बताने लगा तो विदेशी पर्यटकों को माजरा समझ में आया कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस में शिकायत करके किसी झमेले में नहीं पडऩा चाहते लेकिन उक्त घटना से पर्यटन व्यवसाई और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है सभी चाहते हैं कि खजुराहो आने वाले सभी देशी विदेशी पर्यटकों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने कारगर उपाय और कार्यवाही होनी चाहिए।







