Home छतरपुर हादसों को न्यौता दे रहे जवाहर मार्ग के गड्ढे

हादसों को न्यौता दे रहे जवाहर मार्ग के गड्ढे

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की सबसे व्यस्त सड़क जहवार मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण यहां बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। बताया गया है कि जवाहर मार्ग पर अंजनी ट्रांसपोर्ट के समीप बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर दिन-रात बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, जिस कारण से आए दिन कई वाहन गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं होगा तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि रात के वक्त यह गड्ढे नजर नहीं आते और सूनी सड़कों पर वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन निकालते हैं। ऐसे में किसी दिन यहां बड़ी दुर्घटना सामने आ सकती है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा का कहना है कि जवाहर मार्ग पर सीआरएम कार्य कराया जा चुका है जल्द ही बीटी कार्य कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here