
बड़ामलहरा। नगर के सीएम राइज स्कूल ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के घोषित परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। सीएम राइज स्कूल के 10वीं का परीक्षा परिणाम 93.42 प्रतिशत रहा। जिसमें 96.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर अंचल पटैरिया रहे जिन्होंने जिले की मैरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयुष असाटी 93.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि 93.4 प्रतिशत अंक पाकर अन्नू जैन तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 85.34 प्रतिशत रहा। जीव विज्ञान संकाय में अनुष्का दीक्षित ने 88.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर नव्या जैन ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह 83.4 प्रतिशत अंक पाकर आशी अवस्थी तीसरे स्थान पर रहीं। गणित संकाय में 93.8 प्रतिशत अंक पाकर अभिनव शुक्ला प्रथम, 93.6 प्रतिशत अंक के साथ पारस पटैरिया दूसरे एवं 93.2 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक जैन तीसरे स्थान पर रहे। कला संकाय में 87 प्रतिशत अंक के साथ साहिल अहिरवार प्रथम, 86.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दिव्यांश मिश्रा व कृष्णा राजपूत द्वितीय एवं 86.8 प्रतिशत अंक के साथ अंकेश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। संस्था प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी एवं प्रधानाध्यापक भरत असाटी ने संस्था के समस्त शिक्षकों को इन परिणामों की सफलता का श्रेय दिया है साथ ही संस्था के समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।







