Home छतरपुर पठा गांव में मिले शव से गांव में फैली सनसनी

पठा गांव में मिले शव से गांव में फैली सनसनी

Jeevan Ayurveda

दो अलग-अलग कारणों से हुई मौतों का मामला आया सामने
लवकुशनगर। लवकुश नगर  अंतर्गत आने वाली पठा चौकी में दो अज्ञात शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक भट्ट पिता भारत गोसाईं उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है जो कि बिहार राज्य के आरा जिले का रहने वाला है। रेलगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। करीब डेढ़ दिन तक व्यक्ति का शव पटरी पर पड़ा रहा है जिससे जानवरों ने व्यक्ति के शरीर को नोच नोच कर खा डाला। गांव में दुर्गंध फैलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के बैग में पड़े आयकर विभाग और आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई।
वहीं दूसरा मामला हीट वेव का हैं जहा 60 वर्ष के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह अज्ञात व्यक्ति मिढ़का से दौनी ग्राम के रास्ते में मृत पाया गया। यह व्यक्ति महोबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पठा चौकी प्रभारी संजय पांडे ने मौके पर जाकर दोनो व्यक्तियों के शव को बरामद कर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है जहां से बिहार के दीपक भट्ट को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एक अन्य व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here