Home छतरपुर दरोगा हप्पू सिंह के साथ स्थानीय बुन्देली कलाकारों ने दर्शकों को गुदगुदाया

दरोगा हप्पू सिंह के साथ स्थानीय बुन्देली कलाकारों ने दर्शकों को गुदगुदाया

21
0
Jeevan Ayurveda

बागेश्वर धाम के सांस्कृतिक मंच से बीती रात हास्य की प्रस्तुति भी हुई। एण्ड टीवी के जाने-माने कलाकार योगेश तिवारी दरोगा हप्पू सिंह ने बालाजी के दर्शन किए और इसके बाद मंच से हास्य व्यंग्य की प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ स्थानीय बुन्देली कलाकारों ने भाग लिया। बुन्देलखण्ड के जाने-माने कलाकार हिमालय यादव हरिया, किशन कुशवाहा कक्कू, जयहिंद यादव तथा अनूप चतुर्वेदी की कॉमेडी ने सबको गुदगुदाया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं प्रख्यात कथावाचक पुण्डरीक गोस्वामी महाराज की मंच पर उपस्थिति के दौरान हप्पू सिंह सहित सभी बुन्देली कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here