Home छतरपुर डेढ़ वर्ष पूर्व हुई चोरी का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई चोरी का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

12
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई चोरी के एक मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी और एक कार बरामद की है। चोरी करने वाले 4 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि ललौनी तिराहा स्थित कमल आडवाणी के घर 16 जनवरी 2024 को करीब 40 हजार रुपये की नगदी चोरी हुई थी। उन्होंने बताया कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले बंटे उर्फ रोहित रैकवार और गौरव अनुरागी, दोनों निवासी न्यू कॉलोनी नौगांव, रामनेत पटैरिया निवासी ग्राम नदनपुर नौगांव और बाबूलाल अहिरवार निवासी ग्राम बड़ागांव मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से 38 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को भी जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here